गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता पं. श्री जगदीश जी दुबे का निधन
शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता पं. श्री जगदीश जी दुबे का निधन
गाडरवारा। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता पं. श्री जगदीश जी दुबे का अचानक बिलासपुर में निधन हो गया। उनके निधन से समूचे न्यायिक और समाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। पं. दुबे का कानूनी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा और वे हमेशा अपनी ईमानदारी, निष्ठा और कानूनी ज्ञान के लिए सराहे जाते रहे।
WhatsApp Group
Join Now
दुबे जी के निधन से उनके परिवार, मित्रों और उनके सहयोगियों में गहरा शोक व्याप्त है। समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी वकालत की सादगी और उनके न्यायपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना की।
हम सब दुबे परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति मिले।