गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

दूरदर्शन पर गूंजे गाडरवारा के साहित्यकारों के स्वर

कुशलेन्द्र श्रीवास्तव और नरेन्द्र श्रीवास्तव ने "काव्यांजलि" में दी प्रभावशाली प्रस्तुति

गाडरवारा: नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव और उनके अग्रज नरेन्द्र श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम “काव्यांजलि” में अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर गाडरवारा का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम हर रविवार, दोपहर 12 बजे प्रसारित होता है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

8 दिसंबर 2024 को प्रसारित एपिसोड में दोनों भाईयों ने प्रदेश के अन्य ख्यातिप्राप्त कवियों के साथ अपनी रचनाओं का पाठ किया। इनकी प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

शुभकामनाओं की बौछार

उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों और इष्ट-मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की।

“काव्यांजलि” जैसे मंच पर नगर के साहित्यकारों की भागीदारी से क्षेत्र के साहित्यिक समुदाय में उत्साह और गौरव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!