यूपीराज्य

पुलिसिया इश्क की करवायेगे अब कप्तान जाँच, लेडी कांस्टेबल के पति ने कप्तान से लगाया गुहार, मेरी पत्नी को हो गया है दरोगा से प्यार

पुलिसिया इश्क की करवायेगे अब कप्तान जाँच, लेडी कांस्टेबल के पति ने कप्तान से लगाया गुहार, मेरी पत्नी को हो गया है दरोगा से प्यार

पुलिसिया इश्क की करवायेगे अब कप्तान जाँच, लेडी कांस्टेबल के पति ने कप्तान से लगाया गुहार, मेरी पत्नी को हो गया है दरोगा से प्यार

मुहब्बत छिप नही सकती बनावट के वसूलो से, कि खुश्बु आ नही सकती कभी कागज़ के फूलो से। ये आपने शेर सुना होगा। मगर किसी ने ये भी कहा है कि इश्क और मुश्क छिपाए नही छिपते है। ये आशिकी की ये कहानी दो पुलिस वालों है। इनमे से एक लड़का है जो कि पुलिस में सब इंसपेक्टर है जबकि उसे चाहने वाली पुलिस की लेडी कॉंसटेबल है। अब इस इश्क का भाडा फुट पड़ा है और लेडी कांस्टेबल के पति ने एसपी को पत्र देकर इन्साफ की गुहार लगाया है।

दरअसल खुश्बू प्रिया नाम की लेडी कांस्टेबल जो कि फिलहाल 112 डायल में कोलासी थाने में तैनात हैं, उसका उसी थाने में थाना प्रभारी विकास कुमार से इश्क की चर्चाओं में आ गया है। ये सब कुछ यूं तो पर्दे में था लेकिन खुश्बू के पति ने एक रोज ऐसा खुलासा किया कि पूरे थाने में हलचल मच गई।

खुश्बू के पति धीरज कुमार सिंह ने सीधा इल्जाम अपनी पत्नी पर लगाया है। धीरज कुमार ने जिले के एसपी से पत्नी के इश्क की शिकायत की है। पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुये एक शिकायत पुलिस में दी है। एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई शिकायत में इंसाफ की गुहार लगाई है। ये मामला कटिहार जिले में कोढ़ा थाना इलाके का है। यहां रहने वाले धीरज सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं और इनका आरोप है कि उनकी पत्नी सिपाही खुश्बू प्रिया का थाने के दरोगा से प्रेम संबंध है।

खुश्बू वर्तमान में कोलासी पुलिस शिविर के 112 डायल नंबर की पुलिस गाड़ी में सिपाही पद पर तैनात हैं। पति ने दावा किया है कि दोनों के बीच अनैतिक संबंधों का सबूत उनके पास मौजूद है। पति को पत्नी के मोबाइल में इंस्टाग्राम में गंदी गंदी चैट मिली है। और भी कई वजह है जैसे कि पत्नी का ठीक से बात नहीं करना। डांटना फटकारना। मनमर्जी करने की बात कहना। खुद कमाने की बात कह कर धमकाना जैसी बातें शामिल हैं। आपको बताते चलें कि महिला सिपाही खुश्बू प्रिया और धीरज की शादी 8 दिसंबर 2019 में हुई है।

हैरानी की बात ये है कि दोनों ने लव कम अरेंज मैरिज की थी। खुश्बू खुद दो बच्चे की मां हैं। पति धीरज अपनी पत्नी की नौकरी के दौरान काफी मदद किया करता था। अब दोनों के रिश्तों में बेहद तल्खियां हैं। फिलहाल महिला सिपाही खुश्बू छुट्टी पर हैं और कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी (दरोगा) इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस पूरे मामले पर एसपी कटिहार ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को जांच का आदेश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!