समर्पण दिवस पर भव्य आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकात्म मानववाद का संकल्प
विधायक गंगा उइके ने किया 50 हजार समर्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाददाता सुनील राठौर
शाहपुर भौरा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने पार्टी को 50 हजार रुपये की समर्पण राशि अर्पित की और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, और मैं भी अपनी ओर से इस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हूं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया, वह आज भी हमारी कार्यप्रणाली का मार्गदर्शक सिद्धांत है। भाजपा इसी विचारधारा को लेकर समाज के हर वर्ग की सेवा कर रही है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपनी सामर्थ्यानुसार समर्पण राशि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता, सरपंच मीरा धुर्वे, राजेंद्र साहू, उत्तम वर्मा, जय किशोर मिश्रा, सुनील राठौर, अमित महतो, डॉ. एम.के. सिकदार, नीरज पांडे, लादूराम यादव, दिलीप यादव, आशीष शुक्ला, पप्पू यादव, सुरेंद्र राठौर, अखिलेश राय, उमेश अविनाश पाटील, संजू धुर्वे, कन्हैया लाल राठौर, पिंटू राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।