मध्य प्रदेशराज्य
टोल प्लाजा शुरू करने के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
बरेठा घाट पर हो रही दुर्घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने उठाई आवाज
रिपोर्टर शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर
शाहपुर। स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार को तहसीलदार सुनैना ब्रह्ममे को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने कहा कि जब तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक टोल प्लाजा चालू नहीं किया जाए।
WhatsApp Group
Join Now
व्यापारियों का कहना है कि बरेठा घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और हाईवे का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा और यातायात सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पहले हाईवे का कार्य पूरा किया जाए, उसके बाद ही टोल प्लाजा संचालित किया जाए।
व्यापारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।