ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज की 22 वी पुण्यतिथि आज शनिवार को मनाई गई
सैकड़ो गुरु भक्तों ने महाप्रसादी का लाभ लिया
झाबुआ रिपोर्टर- जनता एक्सप्रेस रमेश कुमार सोलंकी
पेटलावद/झकनावदा: माही नदी के पावन तट पर स्थित श्रृगैश्वर धाम पर आज शनिवार को ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री काशी गिरी जी महाराज की 22 वी पुण्यतिथि धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया गया। मंदिर को छोटे बल्बो की रंग बिरंगी सीरीज से सजाया गया। साथ ही ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज की समाधि स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान पूजन अर्चन हवन की पूर्णाहुति मुख्य यजमान अरुण शर्मा (क्रेशर मशीन) राजगढ़ वाले के हाथों दी गई। एवं ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज की मूर्ति पर रंग-बिरंगे हार चढ़ाए गए। एवं समाधि स्थल को फूलों से सजाया गया। साथ ही फलों के रस भी गुरुदेव को अर्पण किये गये। साथी गुरु भक्तों ने पंचमुखी हनुमान जी एवं माही माता के दर्शन किए। इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ होने से श्रृगैश्वर धाम के गादीपति महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज की अनुपस्थिति रही।
ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज प्रकृति प्रेमी थे
ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज ने अपने बग़ीचे में मीठे रस भरे आम, अमरूद, आंवला, नारियल, बैर के पेड़ लगा रखे थे। वे शुरू से प्रकृति प्रेमी एवं आध्यात्मिक थे। प्रकृति से उन्हें विशेष प्रेम था। विशेष कर जानवरों से प्रेम था। कुटिया के बाहर कुत्ते एवं गाये, हिरण भी दिखाई देते थे।
सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण की
गुरुदेव काशी गिरी जी महाराज की महा आरती उतारने के बाद सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सैकड़ो गुरु भक्त उपस्थित थे।