गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुआ नगर

गाडरवारा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की शान कहे जाने वाले सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच ने परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। देश की सेना के साहस पराक्रम से सैनिकों के सम्मान में पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है। इसी भाव से स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी से सभी समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा लेकर निकले।

यह तिरंगा यात्रा झंडाचौक, चौकी, चावड़ी, महावीर भवन होते हुए पानी की टंकी अटल कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। पूरे रास्ते में जगह जगह पुष्पवर्षा कर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा में सभी लोग क्रमबद्ध तरीके से दिखाई दिए। मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाजसेवी, व्यापारी, धार्मिक, राजनैतिक संगठनो ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई ओर सामाजिक एकता का परिचय दिया । स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता वीर सैनिकों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गाडरवारा में निकली तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने शामिल होकर देश के वीर सैनिकों का सम्मान किया है। थल, वायु और नौसेना ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। पहलगाँव में हुए दुखद हादसे के बाद वीर सपूतों ने जिस तरीके से हमारी बहन बेटियों की रक्षा के लिए पूरे पराक्रम के साथ पाकिस्तान में उनकी धरती पर घुसकर उनके सीने पर वार कर भारत का झंडा गाड़ा है, यह देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने राष्ट्र हित में साहस के साथ सेना को जो छूट दी, आज पूरा देश सेना के सम्मान में सेना के पीछे खड़ा हुआ है। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!