गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

वेदपाठी ब्राह्मणों का सम्मान कर किया पंचागदान

पंचागदान रोजगार दान स्वरूप है

गाडरवारा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने प्रतिवर्ष अनुसार श्री राम विवाह पंचमी के अवसर पर नगर के मंदिरों के प्रमुख शास्त्री जनो का सम्मान कर उन्हें पंचाग व अन्य उपहार भेंट किये। कार्यक्रम मे उन्होंने सर्वप्रथम परपंरागत कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र,श्रृंगार, पठन लेखन सामग्री प्रदान कर जन्मोत्सव एक माह सतत सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे

सामूहिक रूप से सभी शास्त्रीजनो द्वारा माँ विजयासन , श्री दादाजी धूनी वालो व भगवान श्री परशुरामजी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया तदोपरांत उन्होंने नगर के वरिष्ठ ख्याति प्राप्त शास्त्री जनो, ब्राह्मणों देवो के चरण पखारकर तिलक वंदन कर पुष्पवर्षा व पूजन कर आशीर्वाद लिया।
उन्हें भेंटस्वरूप नवीन संवत्सर पंचाग, श्रीफल, कैलेंडर,धार्मिक पुस्तकें के साथ अन्य उपहार प्रदान कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी विप्रदेवो ने समवेत स्वर में स्वस्ति वाचन व वेद मंत्रों से बसेड़िया को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम मे श्री
बसेड़िया ने बताया कि विगत अनेक वर्षों से श्री राम विवाह के पावन अवसर पर ब्राह्मणजनो को पंचाग प्रदान कर आशीर्वाद लेता हूं।यह एक सनातन परंपरा है जो राजा जनक के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पंचाग दान किसी कर्मकाण्डी ब्राहाण को रोजगार दान के बराबर होता है
इसी दिन कन्याओं , गाय ,तथा ब्राह्मणों जनो का आशीर्वाद प्राप्त कर सतत एक माह सेवा का संकल्प लेकर कामाख्या धाम असम से लेकर सलकनपुर विजयासन धाम तक सतत कन्याओं की सेवा ,वृद्ध ,दिव्यांग ,सेवा के साथ पौधारोपण, बनांचल व तीर्थ क्षेत्रों में कंबल, मच्छरदानी,गर्म कपड़े ,राशन आदि प्रदान कर सतत मानव सेवा की जाती है। कार्यक्रम मे विप्र सम्मान के समय वरिष्ठ शास्त्रीजनो में पँ भवानी प्रसाद शास्त्री , पँ बालाराम शास्त्री, पं ओमप्रकाश दुबे,पँ सत्यनारायण शांतनु शास्त्री , पं राघवेंद्र भार्गव, पं अरुण तिवारी, पं मनोज द्विवेदी, पं रामकुमार शास्त्री,पं प्रदीप शास्त्री, पँ विश्वनाथ शास्त्री, पँ सोम पांडे, पं मोहित शास्त्री पं यज्ञदत्त पचौरी, पँ संतोष शास्त्री,पं शिवकुमार शास्त्री, पं भगवानदास चौबे, पँ मनोज द्विवेदी, पँ प्रवीण व्यास, पँ शिवम दीक्षित, पँ सतेंद्र द्विवेदी, पँ कपिल शास्त्री,पँ जितेंद्र शर्मा , पँ मुकुल शर्मा, अन्य शास्त्रीजनो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पँ भवानी शास्त्री, पँ सत्यनारायण शर्मा , बालाराम शास्त्री ,पँ ओम प्रकाश दुबे ने परोपकार व सेवा की महिमा का शास्त्रोक्त वर्णनन करते हुए बसेड़िया द्वारा अनवरत सेवा कार्यो की सराहना कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पँ प्रवीण व्यास तथा आभार पँ अरुण तिवारी ने किया। इस आयोजन में माँ विजयासन इंस्टीट्यूट की बेटियो कपिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा ,प्रिंन्स बसेड़िया, तनुश्री बसेड़िया, आरती ठाकुर , कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, मोना कहार, सुरेंद्र गोहल, रंजीत कौरव, रमेश भाई का विशेष योगदान रहा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!