मध्य प्रदेशराज्य

स्व सहायता समूह की महिलाओं के संग सजी हल्दी-कुमकुम की रंगत, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

स्व सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएँ

रिपोर्टर सुनील राठौर भौरा

भौरा। नारी शक्ति आजीविका मिशन के तत्वावधान में उन्नति महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ कार्यालय में शनिवार को स्व सहायता समूहों की महिलाओं के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर की विभिन्न स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम का तिलक कर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में नारी शक्ति आजीविका मिशन की ब्लॉक प्रबंधक पूनम पासी ने कहा कि स्व सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत जरिया हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएँ छोटे-छोटे व्यवसायों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कई महिलाओं ने कहा कि समूहों के माध्यम से उन्हें ऋण सुविधाएँ, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने में सक्षम हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी संवाद के माध्यम से अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में प्रबंधक पूनम पासी, सचिव जया मोहबे, जेंडर सखी ज्योति बाग़मारे, बैंक सखी प्रतिज्ञा वर्मा सहित नगर की कई गणमान्य महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समूह की पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नारी शक्ति आजीविका मिशन की टीम को धन्यवाद दिया गया। अंत में महिलाओं ने सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!