नरसिंहपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

श्रीमती नीलू उपाध्याय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

श्रीमती नीलू उपाध्याय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के संस्थापक व संरक्षक श्री रामेश्वर नीखरा जी की सहमति और संगठन प्रभारी श्री रामनरेश त्रिपाठी जी की अनुशंसा पर, प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवनीत चतुर्वेदी जी ने नरसिंहपुर की ऊर्जावान और कर्मठ जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू उपाध्याय जी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती नीलू उपाध्याय जी को शुभकामनाएं दीं और उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई।

शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली श्रीमती उपाध्याय ने इस दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन के सदस्यों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!