मध्य प्रदेशराज्य

संभागायुक्त ने किया शाहपुर के टेल क्षेत्र का निरीक्षण, किसानों के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त ने किया शाहपुर के टेल क्षेत्र का निरीक्षण, किसानों के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर सुनील राठौर भौरा

भौरा। संभागायुक्त नर्मदापुरम के.जी. तिवारी ने सोमवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और अन्य अधिकारियों के साथ शाहपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग की नहरों के टेल क्षेत्र का निरीक्षण किया और किसानों से फसलों की स्थिति व सिंचाई व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि टेल क्षेत्र तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।

ग्राम सालीमेट में बच्चों से आत्मीय संवाद

संभागायुक्त श्री तिवारी सबसे पहले ग्राम सालीमेट पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर उनके नाम और मध्यान्ह भोजन की स्थिति जानी। बच्चों ने बताया कि उन्हें समय पर भोजन मिल रहा है। इसके बाद श्री तिवारी ने नहर के टेल क्षेत्र का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं। किसान शिवपाल सरियम, रामविलास परते, और अखिलेश सरियम ने बताया कि फसलें अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन बिजली की लागत अधिक है।

ग्राम पावरझंडा में किसानों की समस्याएं

संभागायुक्त ने ग्राम पावरझंडा में किसानों हरेसिंह और रामसिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए टेल क्षेत्र तक पानी पहुंच रहा है और फसलों की स्थिति संतोषजनक है। हालांकि, किसानों ने आयुष्मान योजना और संबल योजना के कार्ड नहीं मिलने की समस्या बताई। किसान रामसिंह ने अपनी बेटी को साइकिल योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर संभागायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निशाना गांव में निरीक्षण

इसके बाद संभागायुक्त निशाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसान संतराम वटके, शिवनारायण और भूरा सिंह से चर्चा की। किसानों ने बताया कि उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है।

संभागायुक्त के निर्देश

संभागायुक्त श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की मरम्मत और सफाई का कार्य समय पर पूरा किया जाए। टेल क्षेत्र तक सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

इसे भी पढ़े-चार बच्चे पैदा करो , एक लाख इनाम पाओ! मध्य प्रदेश में किया बडा ऐलान

उद्यानिकी फसलों पर जोर

संभागायुक्त ने छोटे किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से इन योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नर्मदापुरम जी. जायसवाल, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री वामनकर, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!