खेलनरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

नरसिहंपुर। भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के 119 वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर की विशेष मौजूदगी में शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में मनाई गई। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

      इस अवसर पर श्री बंटी सलूजा, श्री विक्रांत पटेल, श्री मेरसिह गुमास्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार, सहकार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री अनुराग मिश्रा, जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव, अन्य जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी व विद्यार्थी मौजूद थे।

      पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि खेल में मानसिक और शारीरिक शक्ति का सामंजस्य दिखाई देता है। मोबाइल के खेल को छोड़कर मैदान पर खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने राज्य स्तरीय व्हालीवाल विजेता टीम एवं कोच के लिए मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा ट्रेक शूट प्रदान करने की घोषणा की।

      नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे व प्राचार्य श्री एके चौबे ने शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      कार्यक्रम में अतिथियों ने  राज्य स्तरीय व्हालीवाल विजेता नेहरू हायर सेकेंडरी विद्यालय टीम द्वारा खेल दिवस पर विजेता कप और पुरुस्कार स्वरूप तीन लाख की राशि का चैक विद्यालय के प्राचार्य श्री एके चौबे को प्रदान किया। उन्होंने इस सफलता पर शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में पत्रकार एवं वरिष्ठ खेल शिक्षक व खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा दीक्षित व आभार जिला शिक्षा अधिकारी ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!