भोपालमध्य प्रदेशराज्य
नकली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों से बचें, वैधानिक प्रमाण पत्र के लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें: आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी
नकली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों से बचें, वैधानिक प्रमाण पत्र के लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें: आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी

भोपाल। आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री ऋषि गर्ग ने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा है कि कई फेक पोर्टल और वेबसाइट्स नकली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल https://dc.crsorgi.gov.in/ पोर्टल पर लॉगिन कर ही वैधानिक प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “नकली प्रमाण पत्र किसी भी सरकारी योजना या प्रक्रिया में मान्य नहीं होंगे। ऐसे फेक पोर्टल्स और वेबसाइट्स से सावधान रहें।”
कहां करें आवेदन?
श्री गर्ग ने बताया कि यदि किसी को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई हो रही है, तो वे संबंधित पंजीयन इकाई में आवेदन कर सकते हैं:
- शहरी क्षेत्र: नगर निगम, नगर परिषद या नगर पंचायत।
- ग्रामीण क्षेत्र: ग्राम पंचायत।
- निजी अस्पताल, छावनी बोर्ड, या पंजीयन इकाई घोषित कुछ फैक्ट्रियों में होने वाली घटनाओं का पंजीकरण वहीं किया जाएगा।
आवश्यकता:
- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें।
- किसी भी फेक पोर्टल पर आवेदन न करें।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि केवल अधिकृत पोर्टल का उपयोग करें और नकली प्रमाण पत्रों से बचें।
WhatsApp Group
Join Now