गाडरवारानरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्यसालीचौका
नजरबंद और गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करो

संवाददाता अवधेश चौकसे
गाडरवारा: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग करने की जरूरत क्यों पड़ रही है किसानों को, जब समर्थन मूल्य घोषित कर रहे हो प्रति वर्ष खरीदी होती भी है, केन्द्रीय कृषि मंत्री जी ने पूर्व में कहा भी कि मूंग खरीदी जाएगी, और उत्पादन करो।
स्वतंत्र किसान प्रतीक शर्मा, मोना कौरव सहित किसानों जायज हक की मांग उठाने वाले अनेक किसानों को गिरफ्तार और नजरबंद किया गया है इसकी मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी निंदा करती है, तत्काल सभी को रिहा किया जाए, और आज अभी इस समय मुख्यमंत्री जी को मूंग खरीदी की घोषणा करना चाहिए, अन्यथा आगे आंदोलन जोर पकड़ेगा,
विशेष परिस्थिति वस मै मौजूद नहीं हूं मैं भी मूंग खरीदी की मांग के लिए गिरफ्तारी देता।। हमारी अपील है सरकार दमन का रास्ता छोड़े किसानों का शोषण बंद करे।
जगदीश पटेल
सचिव मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर
WhatsApp Group
Join Now