गाडरवाराभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला कांग्रेस के नारी न्याय आंदोलन में पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रविशेखर जायसवाल हुई शामिल

महिला कांग्रेस के नारी न्याय आंदोलन में पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रविशेखर जायसवाल हुई शामिल

महिला कांग्रेस के नारी न्याय आंदोलन में पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रविशेखर जायसवाल हुई शामिल

गाडरवारा । महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में भोपाल जवाहर भवन रोशनपुरा चौराहे पर मध्य प्रदेश के कोने-कोने से आई हुई महिला शक्ति की उपस्थिति में नारी न्याय आंदोलन किया गया एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम सोपे हुए ज्ञापन में मुख्य रूप से महिलाओं को 33% का आरक्षण एवं मध्य प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के बड़ी संख्या लाखों की तादाद में नाम काटे जाने बाबत एवं लाडली बहनों को 3 हजार प्रतिमाह मिलने के संबंध में मांग की गई ।

सभा मे पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, मुकेश नायक, राजकुमार पटेल पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल , विधायक गणों सहित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षो ने संबोधित किया ।


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विभा पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने राजभवन की तरफ कूच किया महिला कांग्रेस की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया । पुलिस बल ने वेरी केड्स लगाकर महिला नेतृत्व को रोकने का प्रयास किया पर उनकी संख्या एवं उत्साह के आगे पुलिस प्रशासन की एक न चली और महिलाओं ने वेरीकैट को तोड़ते हुए काफी संघर्ष के बाद राज भवन की तरफ निकल पड़ी और राज भवन से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर महिलाओं के मजबूत इरादे को देखते हुए पुलिस बल ने फायर ब्रिगेड एवं बड़ी तादाद में पुलिस लगाकर छावनी के रूप में तबदील कर दिया एवं स्पीकर के माध्यम से आंदोलन को कानूनी रूप से गलत बताते हुए बलपूर्वक महिला नेत्रियों को आगे जाने से रोका गया । इस संघर्ष में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल घायल होकर बेहोश हो गई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया महिला कांग्रेस के आंदोलन में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सदस्य डाली मालवीय सहित प्रदेश की कोने-कोने से आई हुई हजारों महिलाएं ने आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!