मंडप में दूल्हा गिरा बेहोश, दुल्हन ने तोड़ी शादी
देवघर में ठंड के कारण एक शादी टूट गई. हैरान हो गए ने आप भी यह सुनकर? जी हां, ये सच है. यहां एक शादी में दूल्हे को इतनी ठंड लगी कि वो गश खाकर मंडप के पास गिर गया. जब होश आया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा कि वो शादी न तोड़े. दुल्हन नहीं मानी और निराश होकर दूल्हे को बैरंग बारात वापस ले जानी पड़ी.

देवघर, झारखंड। ठंड ने झारखंड के देवघर जिले में एक शादी के सपने को चूर-चूर कर दिया। मोहनपुर प्रखंड के घोरमारा गांव में ठंड के कारण एक शादी टूट गई। खुले आसमान के नीचे आयोजित शादी के दौरान दूल्हा मंडप पर बेहोश हो गया। इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
क्या है मामला?
अर्णव नामक युवक की शादी अंकिता नाम की युवती से तय हुई थी। बारात गाजे-बाजे के साथ शादी स्थल पर पहुँची, जहाँ भव्य स्वागत हुआ। वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ और शादी की रस्में मंडप पर शुरू हुईं। लेकिन कड़ाके की ठंड ने माहौल बदल दिया। मंडप पर दूल्हा अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा।
इसे भी पढ़े-IIT की हिंदू लड़की को ACP मोहसिन खान ने फँसाया, किया रेप: 5 साल की बेटी के बावजूद खुद को बताया कुँवारा, FIR दर्ज कर एक्शन में UP पुलिस
परिजनों ने आनन-फानन में दूल्हे को कमरे में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर बुलाकर दूल्हे को स्लाइन और इंजेक्शन लगाया गया। एक घंटे बाद होश आने पर दूल्हे ने फिर से रस्में पूरी करने की कोशिश की।
दुल्हन का बड़ा फैसला
दूल्हे के बेहोश होने की घटना से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था, “दूल्हे को कोई गंभीर बीमारी है, जो शादी के बाद मेरी जिंदगी पर असर डालेगी।” दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
पुलिस का हस्तक्षेप
मामला बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
इसे भी पढ़े-पति से झगड़कर के होटल में रुकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मालिक ने नशा देकर किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में…
बारात बैरंग लौटी
सुबह तक विवाद जारी रहा, लेकिन अंततः दूल्हे का परिवार बारात वापस ले जाने को मजबूर हो गया। वहीं, दुल्हन पक्ष भी अपने घर लौट गया।
इलाके में चर्चा का विषय
यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे ठंड और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता की चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।