मध्य प्रदेशराज्य

मंडीदीप में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, वीर जवानों का हुआ सम्मान

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में मंडीदीप शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विजय मार्केट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य नगर पालिका ग्राउंड में समापन पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, खिलाड़ी, और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर “जय जवान, भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। समापन स्थल पर भारत माता की आरती की गई और मंच पर उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। इनमें करण बाबू शर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव, सुरेश बैरागी, और योगेश वर्मा जैसे वीर सपूत शामिल थे, जिन्होंने सरहद पर देश की रक्षा की है। इनका सम्मान विधायक सुरेंद्र पटवा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने तिलक, साल और श्रीफल भेंट कर किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव, बद्री सिंह चौहान, पूर्णिमा जैन, अरविंद जैन, भाजपा नेता हेमराज मीणा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र मैथिल, सुशील शर्मा, मुस्लिम भाजपा नेता बिट्टू पठान, विशाल मारण भूपेंद्र नागर, प्रार्थना चौहान, पूजा मिश्रा, डीके शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।प्रशासन ने भी इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई। मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, तहसीलदार हेमंत शर्मा, पटवारी भगवान दास चौहान, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, मंडीदीप थाना प्रभारी और पुलिस बल एवं नगर पालिका के कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!