जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कोदो की फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पाटन के ग्राम कुकुरभुका में किसान रामनरेश पटेल ने जैविक विधि से ले रहे हैं कोदो की फसल

रिपोर्टर मनीष शर्मा जबलपुर

कोदो की फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पाटन के ग्राम कुकुरभुका में किसान रामनरेश पटेल ने जैविक विधि से ले रहे हैं कोदो की फसल

कृषक राम नरेश पटेल को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बुआई के लिये कोदो के जे के -137 किस्म के बीज उपलब्ध कराये गये हैं। श्री पटेल द्वारा रेज बेड पद्धति से इन बीजों की प्रति हेक्टेयर 10 किलो की दर से दो हेक्टेयर में बुआई की गई है। खास बात यह है कि लगभग 120- 130 दिन अवधि की कोदो की यह फसल पूर्णतया जैविक पद्धति से ली जा रही है।

निरीक्षण के दौरान कृषक श्री पटेल ने कृषि अधिकारियों को बताया कि कोदो फसल में निंदाई कार्य के लिए धूमा से मजदूर बुलाये हैं। उन्होंने बताया कि कोदो की फसल और कचरे के बीच अंतर किया जाना जरूरी है, क्योंकि शुरुआती स्थिति में कचरा और कोदो फसल में अंतर करना बहुत कठिन कार्य होता है। इनमें अंतर वही कर सकता है जो इस फसल को अच्छी तरह से जानता हो।

उपसंचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि वर्तमान में कोदो फसल बहुत ही अच्छी स्थिति में है। डॉ निगम के मुताबिक कोदो सुपर फूड है और यह ग्लूटेन फ्री होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दूसरे कृषकों को भी जैविक पद्धति से श्री अन्न की खेती को अपनाने प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कोदो की फसल का निरीक्षण करने गये कृषि अधिकारियों में शामिल अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बताया कि कोदो में फाइबर, कैल्शियम, फोलेट, प्रोटीन, खनिज आदि बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। ये पाचन संबंधित, हृदय, मधुमेह, एनीमिया, किडनी आदि बीमारियों के खतरे कम करने में सहायक होते हैं। निरीक्षण के दौरान कृषक ब्रिजेन्द्र पटेल, राजेंद्र ठाकुर, अनिकेत राजपूत, गुड्डा ठाकुर कमलेश पटेल, माखन ठाकुर, बलदाऊ ठाकुर एवं आसपास के अन्य किसान भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!