इसी राज के प्यार में राजा की गई जान! सोनम बताएगी सच?
Raja Sonam Murder Mystery: हनीमून के दौरान पति की हत्या! अफेयर, गोल्ड और साज़िश की कहानी

इंदौर/शिलॉन्ग। शादी के महज 12 दिन बाद राजा रघुवंशी की मौत ने मध्यप्रदेश से मेघालय तक सनसनी फैला दी है। एक ओर शादी, हनीमून और नए जीवन की शुरुआत… और दूसरी ओर खून, धोखा और साज़िश की परतें! क्या राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर करवाई?
शादी, उदासी और शक
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के एक वीडियो में सोनम का ग़मगीन चेहरा और उदासी सवालों के घेरे में है। महज 9 दिन बाद दोनों मेघालय हनीमून पर पहुंचे। 23 मई को वे नोंग्रियाट गांव के “डबल डेकर ब्रिज” घूमने के बाद अचानक लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में मिला।
श्रीलंका नहीं, मेघालय क्यों?
सूत्रों की मानें तो राजा हनीमून के लिए श्रीलंका जाना चाहता था, लेकिन सोनम ने पूर्वोत्तर का सुझाव दिया। यात्रा की सारी बुकिंग, टिकट, होटल व्यवस्था सोनम ने ही की। शक इस बात पर भी है कि सोनम ने शादी में मिले गहनों को पहने हुए मायके से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकलने की योजना बनाई थी, जिसमें राजा के पास भी करीब 10 लाख रुपये के गहने थे।
राज से पुराना अफेयर!
जानकारी के मुताबिक, राज कुशवाहा सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए। पुलिस को शक है कि सोनम ने राज से मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में राज, आकाश, विशाल चौहान और आनंद शामिल हैं। सोनम लगातार आरोपियों को लोकेशन और अपडेट देती रही।
नज़रें सोनम पर, सवाल कई…
हालांकि सोनम अब तक पुलिस की औपचारिक पूछताछ से दूर है। उसे गाजीपुर से पकड़ा गया है, लेकिन इंदौर पुलिस ने अभी उससे विस्तार से पूछताछ नहीं की है। सोनम के पिता देवी सिंह का दावा है कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है और वह CBI जांच की मांग कर रहे हैं।
ADCP का बयान
इंदौर के ADCP क्राइम राजेश दंडोडिया ने बताया कि मेघालय पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में सोनम को ट्रेस किया। हत्या का मामला सोहरा थाने में दर्ज है।
बड़ी बातें संक्षेप में:
- राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी
- 23 मई को मेघालय में दोनों लापता हुए
- 2 जून को राजा का शव खाई में मिला
- सोनम और राज के बीच अफेयर की आशंका
- सोनम गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ बाकी
- परिवार CBI जांच की कर रहा मांग