गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गणित-विज्ञान के सजीव मॉडल से हुई समझ विकसित

गणित-विज्ञान के सजीव मॉडल से हुई समझ विकसित

गणित-विज्ञान के सजीव मॉडल से हुई समझ विकसित

गाडरवारा शनिवार को विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जन शिक्षा केंद्र अधीनस्थ माध्यमिक शाला के विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। प्रदर्शनी के अंतर्गत मॉडल, चार्ट, सेमिनार, सोलो सोंग इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न आयामो के अंतर्गत प्रतिभागियों का आकलन किया गया। इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक सत्यम ताम्रकार को नोडल एवं मार्गदर्शी शिक्षक का दायित्व दिया गया। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भूपेश ठाकुर द्वारा सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को अपने उद्बोधन उपरांत प्रशस्ति पत्र प्रदाय किए गए। प्रदर्शनी के सफल संचालन में सत्यम ताम्रकार, रामकुमार कौरव, धीरज जसाठी, लेखराम गौतम, अर्शिका ताम्रकार योगेश पटेल ने सक्रिय योगदान दिया। शिक्षक विनीत नामदेव द्वारा प्रदर्शनी कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया गया। जन शिक्षा केंद्र स्तरीय इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली के निर्देशन में किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!