गाडरवारा के शुभांक गुप्ता ने MPPSC में पाई सफलता, बने सहायक संचालक, नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया
गाडरवारा के शुभांक गुप्ता ने MPPSC में पाई सफलता, बने सहायक संचालक, नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया

गाडरवारा। नगर के नर्मदा कॉलोनी निवासी शुभांक गुप्ता, पिता सुभाष गुप्ता, ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 की परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक संचालक, शिक्षा विभाग के पद पर चयनित होकर नगर का मान बढ़ाया है।
शुभांक गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, गाडरवारा से प्राप्त की थी और वर्ष 2014-15 में कक्षा 12वीं में नगर में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने स्टेशन पर उनके प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया।
सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान राधावल्लभ जी से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। शुभांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, परिजनों के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी यह उपलब्धि नगर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।