गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा के शुभांक गुप्ता का MPPSC परीक्षा में चयन, सहायक संचालक बने

गाडरवारा के शुभांक गुप्ता का MPPSC परीक्षा में चयन, सहायक संचालक बने

गाडरवारा। नगर के नर्मदा कॉलोनी निवासी सुभाष गुप्ता के पुत्र शुभांक गुप्ता ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक संचालक, शिक्षा विभाग के पद पर चयनित होकर नगर का गौरव बढ़ाया है।

शुभांक गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, गाडरवारा से पूरी की। 2014-15 में उन्होंने कक्षा 12वीं में नगर में टॉप किया था। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे शुभांक ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। शुभांक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मेहनत को दिया है।

गाडरवारा में शुभांक की सफलता से उत्साह का माहौल है। लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत मानते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!