गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा: CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर फिसलकर गिरे मुख्यमंत्री

गाडरवारा में विकलांग मेधावी छात्रा को सम्मानित करते समय हादसा, कार्यक्रम में मची अफरातफरी

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में भारी चूक सामने आई, जब मंच पर मुख्यमंत्री अचानक फिसलकर गिर गए। यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मेधावी छात्रा को सम्मानित करते समय हुआ हादसा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जब मंच पर एक विकलांग मेधावी छात्रा को सम्मानित करने के लिए आगे बढ़े, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे अचानक गिर पड़े। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तुरंत हरकत में आए और उन्हें सहारा देकर उठाया।

किसी गंभीर चोट की जानकारी नहीं

गनीमत रही कि मुख्यमंत्री को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कार्यक्रम में मची अफरातफरी

मुख्यमंत्री के गिरते ही मंच पर और दर्शक दीर्घा में कुछ क्षणों के लिए अफरातफरी मच गई। आयोजन में मौजूद जनता भी घबरा गई। आयोजनकर्ताओं और अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मंच पर फिसलन कैसे हुई? क्या आयोजन स्थल पर सुरक्षा और सावधानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे? यह जांच का विषय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!