गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

दिव्यम सेवा समिति द्वारा बच्चों को निशुल्क तिरंगा वितरण

दिव्यम सेवा समिति द्वारा बच्चों को निशुल्क तिरंगा वितरण

गाडरवारा। नगर की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था दिव्यम सेवा समिति ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गीता देवी विद्या निकेतन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को निशुल्क तिरंगा झंडा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख सुषमा साहू ने बच्चों को गणतंत्र दिवस और संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छी आदतें अपनाने और सुयोग्य नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पूनम कहार, मुन्ना लाल चौहान, स्कूल के प्रिंसिपल सचिन साहू सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें भारत के संविधान और उसके मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!