ब्रेकिंग न्यूज़: नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक बने भाजपा जिलाध्यक्ष
ब्रेकिंग न्यूज़: नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक बने भाजपा जिलाध्यक्ष

नरसिंहपुर। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नरसिंहपुर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रामस्नेही पाठक के नाम की घोषणा कर दी। रामस्नेही पाठक प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के करीबी माने जाते हैं।
गोटेगांव कबड्डी टूर्नामेंट के बाद हुई घोषणा
यह बड़ी घोषणा तब हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोटेगांव में आयोजित राष्ट्रीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल होकर वापस लौटे। इसके तुरंत बाद भाजपा ने रामस्नेही पाठक के नाम का ऐलान किया।
शुभचिंतकों ने किया जोरदार स्वागत
जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद रामस्नेही पाठक का समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
संगठन को मिलेगी मजबूती
रामस्नेही पाठक को भाजपा का सशक्त और अनुभवी नेता माना जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति को संगठन के भीतर संतुलन और क्षेत्रीय प्रभाव को बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।