देशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल की यह लड़की खूब वायरल हो रही हैं देश-विदेश में, 2 साल फेलियर रहने के बाद मिली कामयाबी

भोपाल की एक लड़की देश-विदेश में खूब वायरल हो रही है। इस लड़की की कहानी यह है कि कोशिश करते रहिए, क्या पता कब किस्मत चमक जाए।

भोपाल: मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस लड़की को मॉडलिंग में वह सफलता नहीं मिल सकी, मॉडलिंग में खूब पापड़ बेले लेकिन सफलता नहीं मिली यह कहानी, भोपाल की ब्यूटीफुल गर्ल हर्षा रिछारिया की है। पिता बस कंडक्टर है और मां ब्यूटी पार्लर चलाती है। पारिवारिक स्थिति के कारण उन्होंने 2015 में नौकरी शुरू की थी। दिखने में बेहद आकर्षक है इसलिए लोगों ने उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने का सुझाव दिया, जिसके बाद हर्षा एक एंकर बनीं। कई कार्यक्रमों को होस्ट किया। उन्हें भोपाल में मॉडलिंग के भी कई कॉन्ट्रैक्ट भी मिले लेकिन वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद। 2 साल पहले उसने मॉडलिंग का काम छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई।

फिर उत्तराखंड चली गई। हर्षा इंस्टाग्राम पर एक सफल इनफ्लुएंसर बनना चाहती थी। उत्तराखंड में उसकी मुलाकात आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरि जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा से हुई। हर्षा बताती है कि उसने महामंडलेश्वर से गुरु दीक्षा ले ली थी, लेकिन संन्यास नहीं लिया था। अपने प्रोफेशन में थी।

एक वीडियो ने बना दिया सेलिब्रिटी

इंस्टाग्राम पर भी तमाम तरह की वीडियो डालें लेकिन वह बात नहीं बनी। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में हर्षा भी शामिल होने चली गई। सोचा था शायद यहां कुछ ऐसा मिल जाएगा जो वायरल हो जाए, शायद उसे खुद नहीं पता था कि वह स्वयं वायरल हो जाएगी और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बन जाएगी। उसके कुछ वीडियो साधु-संतों के साथ वायरल हो गई। लोगों से साध्वी समझ रहे हैं। हर्षा को भारत की सबसे ब्यूटीफुल साध्वी बताया जा रहा है। समय का पहिया देखिए, कितने सालों से सेलिब्रिटी बनने के लिए कोशिश कर रही थी। हार कर प्रोफेशन बदल लिया था लेकिन कोशिश करती रही और आज हर्षा, महाकुंभ 2025 की सिलेब्रिटी साध्वी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!