भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर मंडीदीप में खुशियां मनाई
भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर मंडीदीप में खुशियां मनाई

रिपोर्टर सम्राट अंकित कुशवाहा मंडीदीप
मंडीदीप। दिल्ली में करीब 27 साल बाद भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हो गए हैं। शनिवार को पूरे देश मैं जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने इसे विकास मॉडल की जीत बताई। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगल बाजार बस स्टैंड पर ढोल-नगाड़े एवं पटाखे फोड़ कर कायकर्ताओं ने नारेबाजी की जिसमें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली। जिस तरह से पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है, इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है भाजपा नेता बिट्टू पठान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास मॉडल को दिल्ली की जनता ने देखा। आप की गलत नीतियों से परेशान होकर लोगों ने भाजपा को प्रचंड जीत की समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई। मौके पूर्व नपाध्यक्ष पूर्णिमा जैन पार्षद दौलत राम इक्के पार्षद शुभम् राजपूत जिला महामंत्री पूजा मिश्रा गोपाल तोमर अंकित चौरे पूर्व पार्षद मूलचंद राठौर सुरेंद्र चौकसे डीके शर्मा अमित सिंह प्रकाश विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।