भोपालमध्य प्रदेशराज्य

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए “ई-श्रम” वन स्टॉप सॉल्यूशन

सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए “ई-श्रम” वन स्टॉप सॉल्यूशन

सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक 1.81 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं, जो श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल श्रमिकों के लिए उनकी पहचान बनाने, आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बनेगी।

-श्रम पोर्टल के प्रमुख लाभ और सुविधाएँ

आसान पंजीकरण प्रक्रिया :- श्रमिकों को स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की सुविधा है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी नि:शुल्क पंजीकरण किया जा सकता है।

सुरक्षा और सामाजिक लाभ:- पंजीकृत श्रमिक दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। दुर्घटना बीमा के तहत श्रमिकों को दो लाख रुपये तक का कवर मिलता है।

विशेष योजनाओं का लाभ:- श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुरक्षा योजनाओं तक आसान पहुँच मिलेगी।

सभी असंगठित श्रमिकों के लिए:– निर्माण, प्रवास, घरेलू, खेतिहर श्रमिकों, रिक्शा चालकों सहित लाखों श्रमिकों का डेटा एकीकृत किया जाता है। पोर्टल श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों तक सीधे जोड़ता है, जिससे वे लाभान्वित हो रहे है।

डिजिटल पहचान:– श्रमिकों को एक विशिष्ट ई-श्रम कार्ड मिलेगा, जो उनकी पहचान और पात्रता को प्रमाणित करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!