अंजड़मध्य प्रदेशराज्य
अंजड़: आपसी रंजिश में मारपीट, घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता रवि शिमले अंजड
अंजड़: नगर अंजड़ के शिवपुरी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति द्वारा लकड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में शिवपुरी निवासी दीपक पिता गेंदालाल (उम्र 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
WhatsApp Group
Join Now