मध्य प्रदेशराज्य

अब गांव के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनती है योजना : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

पिपरिया/कोठरी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ लोकार्पण

रिपोर्टर शेख आरिफ

वनखेड़ी पिपरिया: बनखेड़ी नजदीकी ग्राम पंचायत कोठरी में बुधवार को 60 लाख 31 हजार रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लोकार्पण पट्टी का अनावरण किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। संसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्वास्थ्य केंद्र भवन का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान कोठरी गांव वालों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर शिकायत की। इस पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि की सरकार गांव गरीब किसानों की सरकार है। अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाले की सरकार ने गांव के अंतिम व्यक्ति का चिंता करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। गांव के अंतिम व्यक्ति के हितों की योजना बनाई है और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद चौधरी ने कहा कि कोठरी के आसपास के लोगों को अब चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में महेश सोनी, हेमंत राय, सुरेंद्र सिंह बिसेन, संजीव मालानी, नीतिराज सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज राय, भागवती पटेल, पलाश शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश कौरव, ग्राम पंचायत सरपंच नर्मदा ठाकुर, अंकित राय, राजेंद्र चौकसे सहित क्षेत्र के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!