स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में गाडरवारा नगर पालिका को संभाग और जिले में प्रथम स्थान, लगातार तीसरी बार मिली बड़ी उपलब्धि

गाडरवारा। नगर पालिका परिषद गाडरवारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम में जबलपुर संभाग एवं नरसिंहपुर जिले में सभी नगर पालिकाओं 20000 से 50000 की कैटेगरी के बीच की नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं ओडीएफ़़ स्टार रेटिंग-1 प्राप्त किया है।
गाडरवारा शहर के लिये यह विषेष उपलब्धि नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा, सभापति शुभम राजपूत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में प्राप्त की गई है। जिसकी नगर में भूरि-भूरि प्रषंसा की जा रही है। नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा सर्वेक्षण 2024 की तैयारी प्रथम दिवस से ही की गई थी, निकाय द्वारा सर्वेक्षण में स्वास्थ्य शाखा के सभी सफाई मित्र सुपरवाइजर एवं स्टाफ के लिए सभी को कार्य पर लगाया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के समय सिटीजन फीडबैक तथा अन्य कार्यों में लगे सभी लोगों की मेहनत से ये स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे घोषित किए गए है।
गाडरवारा शहर लगातार तीसरी बार नरसिंहपुर जिला एवं संभाग में सबसे साफ शहर बना है। इसे लेकर नगर में खुशी की लहर है। गाडरवारा नगर पालिका और वहां के सफाईकर्मियों ने इसके लिए काफी मेहनत की है। साथ ही नगर के आम नागरिकों ने भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की कमान स्वच्छता प्रभारी संजय श्रीवास के हाथों में सौंपी थी। उन्होंने सभी स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों को साथ में लेकर बहुत मेहनत की साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में लगे अजय बाल्मीकि, महेंद्र भार्गव स्वच्छता पर्यवेक्षक, अभिषेक शुक्ला, मनोज वाल्मीकि, अखिलेश वाल्मीकि, देवी राम गौहर, जगदीश वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, बबली वाल्मीकि, दीपक खड़ेतिया, आकाश वाल्मीकि, सुपरवाइजर एवं टेंचिंग ग्राउंड के लिए मुन्ना वाल्मिक का विशेष सहयोग रहा। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आने वाले समय में नगर में नागरिकों की सुविधा के लिये पांच डीलक्स टॉयलेट बनाये जाएंगे, जिनके टेंडर जारी हो चुके हैं। नये कचरा संग्रहण वाहनों के आने से भी निकाय को फायदा होगा। नपा द्वारा बताया गया है कि माननीय राव उदय प्रताप सिंह जी मंत्री महोदय के निर्देश अनुसार शहर के बाजार क्षेत्र में यातायात आदि के सुचारू संचालन के लिये व्यवस्थित सुधार कार्य और ब्यूटीफिकेशन का कार्य किया जाएगा। जिससे की बाजार क्षेत्र स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर दिखाई देगा। एमआरएफ सेंटर और टेचिंग ग्राउंड में बारिश के बाद सुधार कार्य किया जाएगा।
अगली बार मध्य प्रदेश लेवल पर रैंक लाने के लाने के लिए नगर पालिका अपनी ताकत के साथ मेहनत करेगी एवं सभी नगर पालिका सफाई स्टाफ को बधाई।
– शिवाकांत मिश्रा, अध्यक्ष नपा परिषद गाडरवारा
सभी नगर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों और सभी कर्मचारियों को बधाई प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर में निकाय को फायदा मिलेगा
–वैभव देषमुख, मुख्य नपा अधिकारी